गोरखपुर! स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को युवा जनकल्याण समिति द्वारा गोरखपुर शहर मे आयोजित हो रहा है राष्ट्रीय एवार्ड का महासंगम भव्य समारोह!
समारोह के आयोजक संस्था के प्रमुख व अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय एवार्ड समारोह के विषय मे बताते हुए कहा कि समाज मे अपने कार्यों से अलग पहचान बनाने वाले सैकड़ों व्यक्तियों को नेशनल आइकाॅन एवार्ड तथा गोरखपुर आइकाॅन एवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.
सम्मान के पात्र व्यक्ति 20 दिसम्बर 2024 तक आफलाइन तथा आनलाइन माध्यम से फार्म जमा कर सकते है! आवेदन सभी के लिए नि:शुल्क रखा गया है, समयानुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है! गोरखपुर आइकाॅन एवार्ड हेतु आवेदक कि उम्र 18 से 30 वर्ष तथा नेशनल आइकाॅन एवार्ड के लिए 30 वर्ष से अधिक उम्र होना अनिवार्य है. यह सम्मान निम्न क्षेत्र में दिया जायेगा -शिक्षा,पत्रकारिता,स्वास्थ्य,
व्यवसाय,समाजसेवा,फिल्म जगत,पर्यावरण संरक्षण,कला संस्कृति,साहित्य,धर्मवेत्ता,रक्तदान,खेल जगत,पंजीकृत एनजीओ के सस्थापक अध्यक्ष व किसी भी क्षेत्र में विशेष योग्यता धारक ही आवेदन कर सकते है. विगत दस दिनों मे भारत के कई राज्यों से सैकडों व्यक्तियों ने आवेदन किया है अभी 20 दिसम्बर तक आवेदन स्वीकार किया जा रहा है इसके पश्चात किसी का आवेदन स्वीकार नही होगा.
एवार्डियों कि संख्या सभी आवेदकों के चयन पर निर्भर करेगा. वर्तमान मे कुल 100 व्यक्तियों को संस्था सम्मानित करेगी. संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा योग्य व्यक्तियों का चयन कर 25 दिसम्बर व 31 दिसम्बर 2024 को सम्मानित होने वाले व्यक्तियों के नामों कि दो सूचि प्रकाशित कि जायेगी. आवेदन के लिए 6387016251 ह्वाट्सअप नम्बर पर सम्पर्क करके फार्म का लिंक प्राप्त कर सकते है! उसके साथ अपना सभी डिटेल व कार्यों का प्रमाण जमा कर स्थान सुरक्षित करें!
आवेदन किये हुए व्यक्तियों के नाम का ही चयन प्रकिया मे रखा जायेगा, 20 दिसम्बर के बाद किसी भी स्तर से आवेदन नही लिया जायेगा.

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading