गोरखपुर बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी मजदूर सभा की बैठक सम्पन्न हुई।
समाजवादी मजदूर सभा की इस बैठक की अध्यक्षता गोरखपुर समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल भारती ने किया तथा संचालन अभिषेक कुमार पाण्डेय (शहर विधानसभा उपाध्यक्ष गोरखपुर) ने किया।
इस मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी के सम्मानित जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थें।
इस मासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित समाजवादी पार्टी के सम्मानित जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने कहा कि देश व समाज के निर्माण में नौजवान किसान व मजदूर भाईयों का अहम भूमिका है।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहित विरोधी नितियों के कारण देश के मजदूर, किसान व नौजवान परेशान हैं। भाजपा सरकार में बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी हुई है और महंगाई चरम पर है। महंगाई की वजह से मध्यवर्गीय परिवार का भरन पोषण दूभर हो गया है । भारतीय जनता पार्टी के लोग मुनाफा कमाकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रहे हैं।”
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना एवं PDA को जोड़ना था।
इस मासिक बैठक में सर्वश्री राम शरन यादव, श्याम सुंदर, अनिल पासवान, जितेन्द्र पासवान, अजय पासवान, रितेश पासवान, अभिषेक पासवान, अमित पासवान, संदीप यादव, सूरज पासवान, बजरंगी पासवान, विक्की कुमार, सूरज साहनी, निलेश पासवान, गोली पासवान, राम अचल यादव, वरुण, मुलायम यादव, चर्चिल अधिकारी, अवनीश पासवान, महेन्द्र तिवारी, भृगुनाथ निषाद, गोविन्द साहनी, जय सिंह, सुदामा निषाद, तेज प्रताप, अशोक तिवारी, दिवाकर सिंह यादव, रुदल निषाद, सतीश यादव, दीपक निषाद, दिग्विजय निषाद और लोहिया वाहिनी के सैकड़ो साथी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading