
पीपीगंज गोरखपुर। अरुशान न्यूज़।भारत इजराइल संबंध अतीत से वर्तमान चुनौतियों और संभावनाएं विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के दूसरे दिन(20/12/24) समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो श्रीशमणि त्रिपाठी (पूर्व अध्यक्ष राजनीति शास्त्र विभाग, डी ए वी पीजी कॉलेज गोरखपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ महेंद्र कुमार सिंह (सहायक आचार्य राजनीति शास्त्र विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर) ,मुख्य वक्ता के रूप में प्रो डी. एन. पांडेय (पूर्व प्राचार्य जवाहर पी जी कॉलेज महराजगंज), डॉ के. के. यादव (पूर्व प्राचार्य बापू पी. जी. कॉलेज पीपीगंज, गोरखपुर) आदि उपस्थित रहे। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ जितेंद्र कुमार (सहायक आचार्य रक्षा अध्ययन विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर) ने किया एवं सह अध्यक्षता डॉ अंशुमान सिंह, डॉ नरेंद्र शर्मा एवं डॉ विजय कुमार ने किया।
