कर्मचारियों की सभी समस्याओं का हल कराना हमारा दायित्व–रूपेश

संघर्षों से बचना चाहता है कर्मचारी, इसीलिए छीना जा रहा है हक–पं० श्याम नारायण

गोरखपुर 22 दिसम्बर कल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की एक बैठक श्रम कार्यालय गोरखपुर में हुई जिसकी अध्यक्षता श्रम विभाग के अध्यक्ष यशवीर श्रीवास्तव और संचालन परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष गोविन्द जी मौजूद रहे।
बैठक को संबंध करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कर्मचारियों की समस्या का निदान कराना राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का धर्म है कर्मचारियों की लड़ाई को शासन तक पहुंच कर उसका निदान कराएंगे और यदि किसी निदान में अर्चना आती है तो परिषद धरना प्रदर्शन और हड़ताल के लिए भी तैयार है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी का कर्मचारी संघर्ष से बचना चाहता है इसीलिए कर्मचारियों के सभी हक सरकारे छीन रही है, हमें अपने हक के लिए एकजुट रहना होगा तभी हम अपना हक सुरक्षित रख सकते हैं श्री शुक्ल ने राजस्व अमीन संग्रह संघ के 66 वें स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी कर्मचारीयो को बधाई दिया।
परिषद का संरक्षक का अशोक पांडेय ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का हक काटकर अडानी अंबानी का पेट भर रही है।
श्रम विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमरजीत यादव ने भरोसा दिया कि श्रम विभाग हमेशा परिषद के साथ कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पदोन्नति का मामला उठाया जिस पर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाकर पूरा कराया जाएगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हमेशा श्रम विभाग के साथ खड़ा रहेगा ।
कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यशवीर श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में अशोक पांडेय, रूपेश श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, गोविन्द जी, राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्रिवेदी, कनिष्क गुप्ता, राजेश कुमार मिश्र, अमरजीत यादव, यशवीर श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार,अनूप श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, रामनिवास, उमेशचंद्र, जयंत कुमार राहुल राव राजेश तिवारी आर० डी० जगन्ती, कृतिका श्रीवास्तव अजीत कुमार सिंह, अंकित ओझा, शशिकला सिंह, राकेश कुमार, सीमा महमूद, विकास श्रीवास्तव, रजनीश पांडे, अभिलाष गुप्ता सुनील पांडे इजहार अली, अशोक कुमार, चंद्र बहादुर सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading