गोरखपुर राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरक्ष प्रांत के द्वारा  गौतम बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज खोराबार गोरखपुर में  में ग्राहक जागरुकता गोष्ठी और जागरूक ग्राहक शपथ का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक चतुर्वेदी ,प्रांत सह सचिव एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार पांडे प्रांत सचिव एवं डॉक्टर हरिलाल सिंह प्रधानाचार्य रहें कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश सिंह विद्यालय के प्रबंधक ने की सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम को प्रारंभ किया,मुख्य वक्ता डॉक्टर अशोक चतुर्वेदी ने ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि” आज राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम एक जागरूक ग्राहक के रूप में जब भी कोई सामान खरीदेंगे तो उसकी कीमत, मात्रा,नापतौल,गुणवत्ता, पैकिंग पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि देखने के बाद ही समान खरीदेंगे और सदैव उसकी पक्की रसीद लेंगे साथ ही साथ अपने परिवारजन के साथ ही पास के सभी लोगों भी जागरूक करेंगे, डॉ चतुर्वेदी ने एक्यूप्रेशर के बहुत सारे टिप्स भी विद्यार्थियों को दिए, उसके बाद दिनेश कुमार पांडेय प्रांत सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि” वर्तमान में बाजार बाद के द्वारा हमें ठगा जा रहा है, भ्रामक प्रचार के चक्कर में पड़कर के हम अनावश्यक चीजों को क्रय कर लेते हैं और अपने पैसों की बर्बादी करते हैं, हमें सदैव सावधान सतर्क और जागरूक रह करके खरीदारी करनी होगी तथा वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती हैं, इसके लिए जागरूक रहते हुए साइबर क्राइम करने वालो के मंसूबो को हराना होगा l उपस्थित विद्यार्थियों को शपथ कराते हुए पांडेय जी ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगे तथा एक जागरूक ग्राहक बनेंगे और अपने और अपने ऊपर बाजार बाद को हावी नहीं होने देंगे हम शपथ लेते हैं कि हम जागरूक ग्राहक के रूप में न स्वयं ठगाएंगे ना दूसरों को ठगने देंगे l कार्यक्रम अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने साइबर क्राइम एवं उससे बचाव के संदर्भ में बहुत सारे बातें बताई l उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य डाक्टर हरिलाल सिंह ने सबका आभार प्रकट किया आज के कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक अध्यापिकाओं में
संस्था के सचिव पलक धारी प्रसाद,जनार्दन गौड़, चंद्रशेखर सिंह,वेद प्रकाश निषाद आदि उपस्थित रहें l दिग्विजयनाथ पी जी कॉलेज गोरखपुर में ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक जागरूकता अभियान का आयोजन संपन्न हुआ।अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत दिग्विजयनाथ महाविद्यालय में आयोजित ग्राहक जागरूकता अभियान की मुख्य वक्ता अनुराधा सिंह ने ग्राहकों को उनके अधिकार , संगठन के कार्य करने की प्रणाली , महिला शसक्तीकरण , भारत की अर्थव्यवस्था में ग्राहकों के योगदान , नई पीढ़ी द्वारा भारत के अर्थव्यवस्था में योगदान एवं हर व्यक्ति एक ग्राहक है अलग अलग परिवेश में के बारे में चर्चा की । कार्यक्रम का आभार ज्ञापन मुदित दुबे द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में ग्राहक पंचायत के सदस्य सहित महाविद्यालय के 156 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading