नेपाल के भैरहवा कैसिनो में बर्बाद हो रहे हैं भारत के युवा ।
महराजगंज ।अरुशान न्यूज़।महराजगंज से सटे नेपाल के भैरहवा में संचालित कैसिनो बार बार चर्चाओं में आता रहता हैं। भैरहवा के कैसिनो न केवल पूर्वांचल,बल्कि देश के अन्य हिस्सों के मध्यम वर्गीय परिवारों के युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। यहां भारतीय नागरिकों के लिए मुफ्त प्रवेश की सुविधा है, जहां बाडी मसाज, देह व्यापार, बालाओं के डांस और मादक पदार्थों का सेवन
खुल्लम-खुल्ला किया जा रहा है। यूपी पुलिस की विशेष अभिसूचना इकाई की नेपाल बार्डर (एनबी)
सीमावर्ती जिलों के लोग बुरी लत में फंसे, हर माह हार रहे 50 लाख रुपये से भी अधिक खुफिया रिपोर्ट में दावा भारतीयों को लाने के लिए एजेंटों को दिया जा रहा कमीशन
शाखा ने 24 नवंबर को जारी रिपोर्ट में इस पर चिंता जताई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सैलानियों को आकर्षित करने के लिए भैरहवा में स्थित टाइगर रिसोर्ट, लाकुल, निर्वाणा और हुक्काबार व अन्य कैसिनो में गोरखपुर,महराजगंज, देवरिया,कुशीनगर,बलिया, लखनऊ,वाराणसी,आजमगढ़, सिद्धार्थनगर जैसे जिलों के युवा यहां मौज मस्ती करने के लिए आते हैं। इसके अलावा, पंजाब, दिल्ली, और हरियाणा जैसे राज्य से भी लोग यहां आ रहे हैं। कैसीनो में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड और निर्वाचन कार्ड दिखाना होता है, जबकि नेपाली नागरिकों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं है। कैसिनो में भारतीय मुद्रा के साथ ही नेपाली मुद्रा भी स्वीकार की जाती है। यहां पर भारतीयों को मुफ्त में शराब और बीयर परोसी जाती है, जिससे कई युवा मुफ्त शराब पीने के लालच में आते हैं और जुए की लत में फंस जाते हैं। एक चिंताजनक तथ्य यह है कि प्रतिमाह यहां 50 लाख रुपये तक की राशि जुए में हारने का अनुमान है। इन कैसिनो में भारतीयों को लाने के लिए एजेंटों को कमीशन दिया जाता है। पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट में कैसिनो के संचालन और वहां की गतिविधियों का विस्तृत ब्योरा है। पुलिस सीमा पर सख्ती बढ़ाकर इस पर अंकुश लगाने की दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading