
कैम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज । मेंहदावल बीएमसीटी मार्ग से गौरीशंकर मंदिर महदेवा तक भैसला, भौरीहवा होते हुए 5 मीटर सड़क चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कार्य की स्वीकृति क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से प्रदान की गई है। उक्त मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने से श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम हो जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के राजकुमार गोस्वामी, उपेंद्र गिरी, राजू गिरी, सूर्यनारायण गिरी, कुसमाकर गिरी, जय कुमार पांडेय, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, विनीत पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी आदि ने खुशी जाहिर कर स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह व विधायक प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
