*ट्रैफिक पुलिस का चला हंटर, नो पार्किंग में खड़े 154 वाहनो का किया चालान*

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की गयी । अभियान के दौरान पैडलेगंज चौराहा, टी०पी० नगर चौराहा, असुरन चौराहा एवं मोहद्दीपुर चौराहा पर सड़क के दोनो तरफ ठेला खोमचा अवैध अतिक्रमण तथा सड़क के किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 154 वाहनों का एम०वी० एक्ट की धारा के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी तथा 04 वाहनों को सीज किया गया । इस दौरान ठेला खोमचा वालों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया गया तथा लाउडहेलर के माध्यम से उन्हे अतिक्रमण न करने हेतु बताया गया । इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 781 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया । एस पी ट्रैफिक संजय कुमार ने कहा कि यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading