राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ गोरखपुर में 29 दिसम्बर को आयोजित करेगा सम्मान समारोह

गोरखपुर। अरुशान न्यूज़। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ गोरखपुर इकाई द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन 29 दिसम्बर 2024 दिन रविवार को किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि जिला बेसिक अधिकारी गोरखपुर रमेन्द्र कुमार सिंह रहेंगे। इसके अलावा गोरखपुर जिले के कई ब्लाकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी शिक्षा धिकारियों को राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ गोरखपुर इकाई द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा गोस्वामी गौरव भारती, प्रदेश महामंत्री डा विनीत मिश्र, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य परमहंस सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष गोरखपुर गणेश प्रसाद शर्मा अपने जिले के जिला कार्यकारिणी सहित, ब्लाकों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। गोरखपुर जिले के सभी ब्लाकों के खण्ड शिक्षा अधिकारियों व प्रबन्धकों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज और आस पास के जिलों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाध्यक्ष गोरखपुर गणेश प्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रबन्धकों से समय से उपस्थित होने के लिए अपील किया है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल जायसवाल ने दी।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading