*राज ग्लोबल एकेडमी बच्चों के बेहतर आवागमन के लिए नये बसों की बच्चों को दी सौगात*

*एकेडमी के व्यवस्थापक इमरान खान को कंपनी के द्वारा चाबी देकर शुभकामनाएं दी*

*बच्चों के पठन-पाठन में नही होने पायेगी संसाधनों की कोई कमी- प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह*

*आधुनिक शिक्षा के साथ राज ग्लोबल के बच्चें संवारेंगे अपना भविष्य- प्रधानाचार्या सोसी जैकब*


संतकबीरनगर। *खलीलाबाद बस्ती रोड स्थित एन एच 28 मलोरना स्थित राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक निदेशक राजेश्वर सिंह ने नवीन सत्र 2025- 26 के शुभारम्भ पर बच्चों को लग्जरी बसों का सौगात दिया। बच्चों बेहतर शैक्षणिक सुविधा के लिए उनके बेहतर आवागमन के लिए नये बसों का की सौगात दी गयी। श्री सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहतर उच्च, संस्कार युक्त शिक्षा के लिए राज ग्लोबल कृत संकल्पित है। विद्यालय प्रबंध तंत्र के द्वारा बच्चों के पठन-पाठन में नही होने पायेगी किसी भी संसाधनों की कोई कमी। राज ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्या सोसी जैकब ने खुशी जाहिर करते हुए उन्होने दावा किया कि यदि अभिभावकों का अपेक्षित सहयोग मिला तो इस सत्र में राज ग्लोबल एकेडमी के नौनिहाल जरूर रचेगें इतिहास। उन्होने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ राज ग्लोबल के बच्चें संवारेंगे अपना भविष्य। प्रबंध तंत्र के द्वारा बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों में नही होने पायेगी कोई कमी, प्रबंध तंत्र सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास व उत्थान के लिए सदैव तत्पर है। उन्होने बताया कि प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह के प्रयास से नये वाहनों का बच्चों को सौगात मिलने के बाद राज ग्लोबल एकेडमी में कुल 51 गाडियों का काफिला पुरा हुआ। उन्होने बच्चों व अभिभावकों को शुभ कामनाए बधाई दी। राज ग्लोबल एकेडमी के व्यवस्थापक इमरान खान के द्वारा सभी नयी स्कूल वाहनों के गाडियों की चाबी देकर फोर्स एजेंसी के मैनेजर ने बधाई शुभकामना दी।*

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading