गीडा स्थित इंडियन ऑटो व्हील्स ने नॉर्थ इंडिया में हासिल किया पहला स्थान

गोरखपुर के गीडा स्थित इंडियन ऑटो व्हील्स ने कमर्शियल हैवी व्हीकल फैब्रिकेशन के क्षेत्र में नॉर्थ इंडिया में पहला स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी अपनी उन्नत तकनीक, उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन सेवा के लिए जानी जाती है। इंडियन ऑटो व्हील्स की उत्पादन क्षमता बेहद प्रभावशाली है। कंपनी हर महीने 300 से अधिक वाहनों का फैब्रिकेशन कार्य करती है, जिससे उद्योग जगत में इसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।

कंपनी उच्च गुणवत्ता, भरोसेमंद निर्माण और बेहतरीन सेवा पर विशेष ध्यान देती है। यही वजह है कि देशभर के विभिन्न राज्यों से ग्राहक गोरखपुर आ रहे हैं और इंडियन ऑटो व्हील्स की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इंडियन ऑटो व्हील्स न केवल वाहन निर्माण में अग्रणी है बल्कि तकरीबन 5000 लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही है। इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलशाद अहमद ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “हम अपने ग्राहकों को उच्च स्तरीय फैब्रिकेशन और सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य उद्योग में नए मानक स्थापित करना और ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।”
इंडियन ऑटो व्हील्स की यह उपलब्धि गोरखपुर और उत्तर भारत के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading