रोबोनेक्सस लैब उद्घाटन एवं विज्ञान प्रदर्शनी 03 मार्च को
गोरखपुर)- सोमवार 03 मार्च को महानगर के सूरजकुंड स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी में ए.आई. व रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम्स गोरखपुर के डायरेक्टर डॉ. अशोक प्रसाद, व विशिष्ट अतिथि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल्स समूह के चेयरमैन डॉ. संजयन त्रिपाठी करेंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को ए. आई. व रोबोटिक्स के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और अनुसंधान से परिचित कराना है।
कार्यक्रम में ए. आई. और रोबोटिक्स लैब के उद्घाटन, विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान शामिल होंगे।
