*वाराणसी में सम्पन्न हुआ ग्रापए प्रदेश कार्य कारिणी का चुनाव*

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में गहमा गहमी के  बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे महेंद्र सिंह ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को 71 मतों से हराकर प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया गया। जिसमें कुल 310 मतों के सापेक्ष 254 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को 100 मत तथा निर्वतमान प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार सिंह को 171 मत मिले। जिसपर महेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए                         को कैप्टन वीरेंद्र सिंह, रामनरेश चौहान व ओमप्रकाश द्विवेदी निर्वाचित घोषित किया गया। वही महामंत्री पद के डॉ संजय कुमार द्विवेदी, केजी गुप्ता व नरेश पाल सिंह चुने गए।अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,ऑडिटर के लिए हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन मंत्री अजय भाटिया समेत 5 लोग कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। निर्वाचन अधिकारी डॉ के एन राय व हरिद्वार राय रहे। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष वाराणसी राजकुमार तिवारी ने ज्ञापित किया।
इस दौरान प्रदेश भर के 60 जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान मंडलाध्यक्ष गोरखपुर जेपी गोविंद राव,आलोक तनेजा, डॉ विपिन शाही, वीरभद्र प्रताप सिंह,पौहारी शरण राय,शैलेन्द्र सिंह,गजेंद्र सिंह,पंधारी वर्मा,गुड्डू हाशमी, चंद्रप्रकाश सिंह,अनुराग जायसवाल समेत प्रदेश व जिले के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading