*माँ ही मंदिर माँ ही पूजा, मां से बढ़कर कोई न दूजा: आयुषी सिंह*
गोरखपुर, मोहद्दीपुर स्थित  किड्स हब प्री स्कूल में भव्यता के साथ मातृ दिवस मनाया गया .माताओं को उनके योगदान और समर्पण के लिए किड्स हब प्री स्कूल की निर्देशिका /संस्थापिका आयुषी सिंह के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया स्कूल की तरफ से माताओं के लिए गीत,संगीत, इंडोर खेल एवं भोजन,जलपान की व्यवस्था की गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  किड्स हब की संस्थापिका आयुषी सिंह ने बताया कि प्री स्कूल का उद्देश्य बच्चों की मानसिक और शारीरिक विकास के साथ-साथ बच्चों में अच्छे आचरण व अपनों के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना प्रबुद्ध करना है. विद्यालय की तरफ से रीना तिवारी,अनुष्का सिंह,अंशु श्रीवास्तव ने माताओं के सम्मान में भाषण,लोकगीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को सफल आयोजित कराने के लिए सी.एच.प्रोफेशनल सी.ए./सी.एस बच्चों का सहयोग रहा मुख्य रूप से किशन अंकुर, सिमरन, चांदनी, शुभ, दीपांशु,आरुल,तनु और आयुषी की सफल भूमिका रही.विद्यालय की अध्यापकों तथा अध्यापिकाओं का सहयोग रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन प्रज्ञा जयसवाल ने किया. विद्यालय की प्रधानाचार्य निदा रिजवी ने सभी का धन्यवाद दिया और बताया कि आप और हम मिलकर के बच्चों के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं. जिससे बच्चे देश के भावी निर्माण में अपना सफल योगदान दे सकते हैं.

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading