गोरखपुर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा गोरखपुर के जिला कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक जिलाध्यक्ष श्री प्रभाकर मिश्र की अध्यक्षता में,कैम्प कार्यालय.1/803,लेक व्यू अपार्टमेंन्ट तारामण्डल में सम्पन्न हुई बैठक में ब्लाक वार शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की गतिविधियों/संचालन पर विशेष चर्चा हुई। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परिभ्राट चन्द कौशिक द्वारा संगठन के पदाधिकारी द्वारा किए जा रहे अमर्यादित आचरण एवं संगठन विरोधी गतिविधियों की तरफ सभी पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया,विस्तृत विचार विमर्श के उपरान्त जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष हरे कृष्ण दूबे स०अ०,प्रा०वि०रजौली विकास क्षेत्र गोला एवं जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष/ब्रह्मपुर ब्लाक के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , प्रधानाध्यापक,प्रा०,वि० फैलहां को सभी धटनाक्रम के केन्द्र बिन्दु में दोषी पाया गया और सर्व सम्मति से निर्णय कर ,राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, जिला इकाई गोरखपुर के जिलाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र के नेतृत्ववाली “उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से छः वर्षों के लिए निष्कासित कर , संगठन की सदस्यता, किसी पद पर निर्वाचित आदि के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया तथा अन्य पदाधिकारियों को चेतावनी जारी किया गया है कि संगठन किसी तरह के संगठन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। किसी भी पदाधिकारी को अमर्यादित व्यवहार करने एवं संगठन विरोधी गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading