मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान

सोनौली! बुधवार की दोपहर सोनौली पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कस्बा सोनौली के साथ धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमणशील होकर बच्चियों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।

उप निरीक्षक प्रिया तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालक एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करना। बच्चों को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1098 1090 1076 181 112 1930 आदि के बारे में जागरूक किया गया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading