राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने न केवल बस्ती पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश का नाम किया रोशन

बस्ती पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी को ₹ 25000 पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित



लखनऊ बस्ती! बस्ती जनपद के लिए यह गर्व का क्षण है जब पुलिस लाइन, बस्ती में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की इस जांबाज महिला खिलाड़ी ने अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर न केवल बस्ती पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

2019 बैच की महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद की निवासी हैं। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

दिनांक 24 जून से 30 जून 2024 तक असम में आयोजित 9 वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में शीतल ने 32 वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की टीम के साथ अभ्यास कर 45 किलोग्राम भार-वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसके बाद उन्होंने अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 8 से 16 अक्टूबर 2025 तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 10 वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में भी उत्कृष्ट खेल दिखाया। इस मुकाबले में उन्होंने आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी कल्पना कुमारी को पराजित कर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस बड़ी उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी को ₹25,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उनकी यह सफलता पुलिस बल में कार्यरत महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading