*घरेलू विधुत कनेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क से ज़्यादा की वसूली का मामला*
*सरकार द्वारा निर्धारित ₹5955 की जगह लगाया ₹15855 का शुल्क*
*राप्तीनगर विधुत उपकेंद्र से जुड़ा मामला*
गोरखपुर। मानबेला स्थित प्रधानमंत्री आवास में 2 किलोवाट घरेलू विधुत कनेक्शन के लिए एकक उपभोक्ता के पिछले कई सप्ताह से स्थानीय विधुत उपकेंद्र का चक्कर काटने की जानकारी मिल रही है।
आपको बता दें कि सरकार ने 2 किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए ₹5955 का शुल्क निर्धारित किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मानबेला स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना, ब्लाक 30 निवासी पंकज अपने आवास पर विधुत कनेक्शन के लिए पिछली 5 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन किया।
आवेदन के बाद से वो लगातार विधुत उपकेन्द्र का चक्कर काट रहा है । मकान से जुड़े दस्तावेज, क्षतिपूर्ति बॉन्ड और न जाने कौन कौन से पेपर लगाने के बाद भी उसका कनेक्शन नही हुआ।
अब उससे निर्धारित शुल्क से तीन गुना ज़्यादा शुल्क यानी ₹15855 वसूलने की तैयारी हो गई है।
अब ये जांच का विषय है कि 2 किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए ₹5955 की जगह ₹15855 कैसे वसूला जा रहा है।
