सफाई कर्मचारी तारा ने कहा कि 35 सालों में किसी पार्षद में नहीं दिया सम्मान

वार्ड नंबर 62 माया बाजार पार्षद समद गुफरान ने सफाई कर्मचारियों को दिया जैकेट, खिल उठे खुशी से चेहरे

गोरखपुर। जिनके कंधों पर सफाई की जिम्मेदारी होती है ऐसे जांबाज सफाई कर्मचारियों को वार्ड नंबर 62 माया बाजार के पार्षद समद गुफरान ने उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए आज उन्होंने अपने मियां बाजार स्थित आवास पर अपने वार्ड की उन तमाम सफाई कर्मचारी व सुपरवाइजर को घर पर बुलाकर उन्हें गरम जैकेट दिया जैकेट पाकर इन कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे वहीं सफाई कर्मचारी तारा ने कहा कि 35 सालों के इतिहास में अभी तक किसी भी पार्षद ने उन्हें इतना सम्मान नहीं दिया जितना वार्ड नंबर 62 के पार्षद समद गुफरान ने सफाई कर्मचारियों को देते रहते हैं यही वजह है कि उनके एक आवाज पर सफाई कर्मचारी दौड़ जाते हैं।
पार्षद समद गुफरान ने कहा कि ने इस कड़ाके की ठंड में सफाई कर्मचारी सुबह से लेकर रात तक वॉर्ड की सफाई करते हैं ऐसे में हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इन सफाई कर्मचारियों का ध्यान रखा जाए इन कर्मचारियों को आज हमने आपने आवास पर बुलाकर एक छोटा सा सम्मान दिया है यह सफाई कर्मचारी जाड़ा गर्मी बरसात हमेशा मेरी एक आवाज पर खड़े रहते हैं और वार्ड को साफ स्वच्छ सुंदर बनाने में अपना हमेशा योगदान देते रहते हैं ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि इन सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया जाए जो स्वच्छता की अलख जगाने में अपना विशेष योगदान देते हैं । यह वॉर्ड नहीं मेरा परिवार है और परिवार के हर सदस्य को सम्मान देना मेरा फर्क है । इस अवसर पर सैयद शहाब शकील टीटी इनामुल हक दीवान राजेश त्रिपाठी अनुराग जायसवाल गुलाम सरवर अब्दुल रहीम मोहम्मद यूसुफ रियाज अहमद सादिक रसूल समेत अन्य उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading