राप्ती नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तो की डूबने से मौत मचा कोहराम

सहजनवा गोरखपुर । गीडा थाना क्षेत्र के गहासाड राप्ती नदी में स्नान करने गए तीन दोस्तो की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर गीडा और चिलुआताल की पुलिस मौके पर पहुंची। और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी से दिव्याशु सिंह पुत्र राजनारायण उर्फ नन्हे सिंह 15 वर्ष निवासी गहासाड वार्ड 15, थाना गीडा, दो भाई में छोटा, आर्यन शर्मा पुत्र विनय शर्मा 16 वर्ष धनश्याम नगरी वार्ड 9 पिपरा दो भाई में छोटा व शिवम पासवान पुत्र जयनाथ पासवान 15 वर्ष सहबाजगंज वार्ड 5 थाना सहजनवा अकेला संतान जो तीनो दोस्त थे। और तीनो ने 10 वी परीक्षा दी है। चार दिन से तीनो दोस्त राप्ती नदी में स्नान करने जा रहे थे। शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे तीनो दोस्त स्कूटी पर सवार होकर राप्ती नदी पर पहुंचे,स्कूटी खड़ा कर पीपा पुल से कूद कर स्नान कर रहे थे। पुल पर मौजूद कुछ छोटे बच्चे खड़े थे। बताया की एक दोस्त डूब रहा था। उसे बचाने के लिए दोनो दोस्त नदी में दौड़े लेकिन तीनो दोस्तो की नदी में डूबने से मौत गई। बच्चो के शोर मचाने पर आसपास खड़े लोग दौड़े। इसके बाद मृतक बच्चो के परिजन भी जुट गए। और कुछ ग्रामीण नदी में कूद कर बच्चो की तलाश शुरू किया। कुछ ही देरी में तीनो दोस्तो का शव नदी से बाहर निकाला गया। तीनो बच्चो का शव देख कर कोहराम मच गया। मौजूद लोगो की आंखे नम हो गई। सूचना पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव,गीडा और चिलुआताल पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने तीनो दोस्तो का पंचनामा कर शव को परिजन को सौप दिया। तीनो बच्चो के परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading