सहायक लीडर ट्रेनर के राष्ट्रीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे अजय बजरंगी *

*नेशनल कैम्प में पंचमणी जाएगें अजय गुप्ता बजरंगी*

गोरखपुर। भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमढ़ी मध्य प्रदेश में 95 वां नेशनल स्तरीय सहायक लीडर ट्रेनर( ए. एल. टी.एस.)स्काउट विंग का सप्तदिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 10 जून 2024 से 16 जून 2024 तक डिप्टी डायरेक्टर लीडर ट्रेनर स्काउट एस एस राय के निर्देशन में आयोजित किया गया है। संस्था के प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत एवं प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव की संस्तुति से शिविर में गोरखपुर मंडल के जनपद गोरखपुर से प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी प्रतिभाग करेंगे। इस निमित बजरंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में प्रतिभाग करने के लिए वे 8 जून को रेल मार्ग से पंचमढ़ी प्रस्थान करेंगे जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शिविर में प्रतिभाग करने एवं सफलता प्राप्त करने की कामना करते हुए जिला मुख्यायुक्त रामजन्म सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी, जिला सचिव रंजना राय, नवागत सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त गोरखपुर मंडल शिव प्रताप सिंह, जिला कमिश्नर गाइड विनीता, प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोरखपुर अजय कुमार सिंह, प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रतिमा शुक्ला, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर ज्ञानेंद्र ओझा,रोवर कमिश्नर वचस्पति शुक्ला, जिला संगठन कमिश्नर गाइड गाइड इशरत सिद्दीकी पूर्व मुख्य आयुक्त एवं प्रधानाचार्य एमपी इंटर कॉलेज डॉ अरुण कुमार सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, किरण देवी ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading