थाने व चौकी पर प्राइवेट संस्थानों के नाम का बोर्ड हटाने का एडीजी जोन ने दिया निर्देश

एडीजी जोन डॉ. के एस प्रताप कुमार ने आईजी डीआईजी और एसएसपी को लिखा पत्र

गोरखपुर । एडीजी जोन डॉ. के एस प्रताप कुमार ने फरमान जारी किया है कि थाने व चौकी के नाम के साथ किसी प्राइवेट एजेंसी या संस्था का नाम अंकित ना किया जाए । थाने और चौकी के सुंदरीकरण के नाम पर तमाम प्राइवेट संस्थानों व कंपनियों द्वारा जन सहयोग दिया जा रहा है इससे समाज में यह संदेश जा रहा है कि अमूक संस्था या एजेंसी का प्रभाव पुलिस बल पर है। प्राइवेट संस्था व एजेंसियां प्रचार प्रसार कर मार्केटिंग भी हो सकती हैं । ऐसे में एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने जोन के सभी आईजी, डीआईजी व एसएसपी को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है कि थाने व पुलिस चौकी पर प्राइवेट संस्थानों के नाम के बोर्ड को हटाया जाए और जनपदी सीमा पर पुलिस विभाग से संबंधित सीमा समाप्त व प्रारंभ होने का बोर्ड काफी जर्जर अवस्था में है इससे पता नहीं चल पाता की एक दूसरे जनपद की सीमा कहां समाप्त हो रही है ऐसे में जनपद की सीमा प्रारंभ होने का पुलिस विभाग से संबंधित बोर्ड स्थापित करना सुनिश्चित करें उसकी गुणवत्ता ऐसी हो की रात में पढ़ने में आम जनमानस को कठिनाई ना हो।
एडीजी जोन डॉ के एस प्रताप कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस एक निष्पक्ष पुलिस बल है ऐसी स्थिति में जनपदो के थानों व पुलिस चौकिया के नाम के साथ किसी प्राइवेट एजेंसी या संस्था का नाम अंकित ना हो जिससे आम जनमानस में यह संदेश न जाए कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल पर प्राइवेट एजेंसी या संस्था का प्रभाव है और पुलिस की निष्पक्षता पर भी प्रश्नचिन्ह ना उठाए जा सके।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading