गोरखपुर । सूरजतारा प्रोडक्शन के बैनर तले राजेंद्र नगर स्थित एक मैरिज हॉल में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन 2 जून को शुरुआत हुआ और 8 जून दिन शनिवार को हुआ समापन । समर कैंप में डांस, मार्शल आर्ट, योगा, पेंटिंग आदि का दिया गया प्रशिक्षण ।
सूरजतारा प्रोडक्शन ने शिवाजी जायसवाल के नेतृत्व में राजेंद्र नगर स्थित एक मैरिज हॉल में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जिसमें कुल 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया और इस कैंप के माध्यम से कुशल प्रशिक्षकों द्वारा डांस, मार्शल आर्ट, योगा, पेंटिंग आदि की जानकारी दी गई । कैंप 2 जून से शुरू हुआ और 8 जून को समापन हुआ । इस दौरान बच्चों की प्रतिभा को देखते हुए सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों में से पांच बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय,चतुर्थ व पांचवां पुरस्कार देते हुए बाकी बचे समस्त बच्चों को प्रतिभाग करने के लिए सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शहर के युवा वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप जायसवाल व बेचन सिंह उपस्थित रहे और इनके हाथों पुरस्कार वितरण हुआ । इस दौरान प्रदीप जायसवाल व बेचन सिंह ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा बच्चों को अनुशासित रहकर संयम वरतते हुए विनम्रता का भाव सदैव प्रकट करना चाहिए । अभी पढ़ने लिखने का समय है अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए अतिरिक्त कौशलों; कला,खेल आदि पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बच्चों में सर्वांगीण विकास की जरूरत होती है । जिन पांच बच्चों को पुरस्कार दिया गया उनमें प्रथम पुरस्कार आकृति, दि्वीतीय समृद्धि श्रीवास्तवा, तृतीय तेजस जायसवाल, चौथा कुशलराज सिंह व पांचवां अभिन्या श्रीवास्तवा रहीं और बचे हुए बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए सांतवना पुरस्कार दिया जिनमें दिव्यांश प्रताप सिंह, मोहम्मद इजयान, मानवी, ऋषभ, अनिल कुमार निषाद, आराध्या मल्ल, वैष्णवी, प्रसून गोंड़, नैतिक मिश्रा,अनुभव रहे । प्रशिक्षक के रूप में शिवाजी जायसवाल, अखिल गुप्ता,सौम्या त्रिपाठी रहीं । इस समर कैंप का नेतृत्व कर रहे शिवाजी जायसवाल ने समस्त बच्चों को भरोसा दिलाया कि इस तरह का कैंप हर साल आयोजित होंगे । सूरजतारा प्रोडक्शन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें नए उभरते हुए कलाकारों को मौका दिया जाता है और समय-समय पर समाज में उभरते विसंगतियां पर सामाजिक संदेशपरक शॉर्ट फिल्मों का निर्माण भी किया जाता है ।। जो बच्चे समर कैंप में प्रतिभाग किए उनके अंदर अभिनय करने की इच्छा होगी तो उनको इन फिल्मों में जरूर मौका दिया जाएगा । अंत में आए हुए समस्त बच्चों के अभिभावकों का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading