*जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन*
*पूर्वांचल में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करना प्रमुख उद्देश्य: आदित्य प्रताप सिंह “आगू”*
गोरखपुर,होनहार विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए हर वर्ष शहीद रवीन्द्र सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता-2024 का आयोजन 22 दिसंबर को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगभग 7000 बच्चों ने प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रतिभाग किया और 6 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। आदित्य प्रताप  सिंह “आगू” ने बताया कि इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल की धरती पर छिपी प्रतिभाओं को बाहर निकलना और उनको को प्रोत्साहित करना है।आज विभिन्न विद्यालयों में प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न हुई।जिला स्तरीय प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित हुई।प्रत्येक ग्रुप से प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी छात्र को पुरस्कार के रूप में मोटरसाइकिल और छात्रा को स्कूटी प्रदान की जाएगी। द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 21,000 रूपये व 16,000 रूपये नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ हर वर्ग से 20-20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।
जूनियर ग्रुप-  कक्षा 6,7 व 8
मीडियम ग्रुप – कक्षा 9 व 10
सीनियर ग्रुप – कक्षा 11 व 12
इस प्रतिभा खोज परीक्षा को संपन्न कराने में मुख्य रूप से आर.पी.एम. स्कूल की प्रधानाचार्य लता जी ,एच.पी. चिल्ड्रन एकेडमी के तुषार, रेनू एवं अजीत सिंह की प्रमुख भूमिका रही। जिनके सहयोग से एक स्वस्थ्य एवं सुखद वातावरण में परीक्षा संपन्न हो सकी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading