गोरखपुर/ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहा गोरखपुर में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री श्रीअमित शाह द्वारा राज्यसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में जन आक्रोश/ विरोध का कार्यक्रम चन्द्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के नेतृत्व में संपन्न हुआ तथा संचालन अविनाश प्रताप प्रजापति एडवोकेट राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुर्दाबाद नारा लगाया गया तथा हमेशा इस्तीफा दो इस्तीफा दो के नारे लगाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद भारती एडवोकेट ने कहा कि 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा दबे कुचले, पिछड़े व नारी को सम्मान तथा वंचितों को हक अधिकार दिलाने वाले के ऊपर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी हमारे आस्था के साथ खेलवाड़ है जिन्हें पूरा विश्व,पूरा भारत एक महान पुरुष के रूप में पूजनीय व बंदनीय करता है। डॉ.अनिल कुमार गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता ने विरोध जताते हुए कहा कि  भारतीय संविधान के महान शिल्पकार जिन्होंने सदियों से वंचित शोषित समाज को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर असमानता और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए एक ऐसा संविधान निर्माण किया जो स्वतंत्रता, dसमानता, बंधुत्व,भाईचारा, न्याय पर आधारित है उनके योगदान को भारतीय इतिहास में सबसे महान विद्वान लेखक दार्शनिक के रूप में माना जाता है ऐसे महान बाबा साहब को शोषित पीड़ितों के मसीहा के रूप में भारतीय समाज मानता है वह भारत के पहले कानून मंत्री थे। राष्ट्रीय सचिव अविनाश प्रताप प्रजापति एडवोकेट में विरोध जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह  द्वारा 17 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है बल्कि करोड़ों दबे कुचले वंचित शोषितों की भावनाओं एवं अंबेडकरवादियो,बुद्धिस्टवादियो व उनके प्रति आस्था का भी अपमान है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमकार धारिया प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम बौद्ध प्रदेश सचिव सोनू पासवान प्रदेश सचिव पूनम कुमारी बौद्ध जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार प्रदेश सचिव सुरेश कुमार आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम के अंत में डॉ. बुद्धि सागर गौतम राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के बयान से समाज में नफरत और असमानता को बढ़ावा देने का प्रयास किया है हमारे लोकतांत्रिक गणतंत्र के लिए गंभीर संकट है । केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और अपने पद से इस्तीफा दें। कार्यक्रम में आशीष कुमार भारती ओमकर धारिया मकसूदन पूनम कुमारी सुरेश प्रसाद सीताराम बौद्ध डी.एन.बौद्ध सूर्या विश्वास मनोज कुमार पुरुषोत्तम कुमार बौद्ध डॉ .अनिल कुमार गौतम पार्वती देवी मोतीलाल सोनू पासवान अविनाश प्रजापति डॉ.कमलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading