अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सरकारी कार्यालयों में जाकर लोगों को किया जागरूक

गोरखपुर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महानगर गोरखपुर एवं जिला गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में गोरखपुर के सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संपर्क कर सभी अधिकारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु शपथ दिलाई एवं ग्राहक पंचायत के पत्रक भी साझा किए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष डॉ अनुरोध सिंह ने किया , उन्होंने लोगों से जनसंर्क के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि इस संगठन का मूल उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं उसे उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता, सही नाप, विक्रय उपरांत सेवा एवं अच्छा व्यवहार दिलवाना है। इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 लागू करवाना रही है। इस अवसर पर डॉ मुदित दुबे,सह सचिव,महानगर ने भी सिविल लाइंस एवं कचहरी स्थित कार्यालय में जाकर सभी कार्यालयों में उपस्थित कर्मचारियों के बीच पत्रिका साझा किए। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारियों सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी गोरक्ष प्रांत मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय ने दी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading