
कैम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज। 29.01.2025 को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा सहायतित एवं गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप द्वारा संचालित लचीली खेती परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरस में पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं कम लागत खेती पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ,जिसमे किसानो को जलश्रोत, तालाब, मृदा एवं पशुपालन जैसे प्राकृतिक संसाधनों के मृदा पोषण जैविक खाद एवं कीटनाशको के उपयोग की जानकारी देकर फसल उत्पादन में सुधार पर चर्चा किया गया और बताया गया अभियान में परियोजना समन्यवक मंजीत सिंह ने जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक के बनाने एवं उसके प्रयोग की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दिए और साथ में जायद मौसम में मिश्रित खेती और मूंगफली, मक्का, त्रिस्तरीय सब्जी कि खेती के बारे में प्रेरित किया गया ।क्लस्टर कोऑर्डिनेटर जाकिर अली परियोजना के मुख्य उद्देश्य और संचालित योजना के बारे में जानकारी दिये। जागरूकता अभियान के दौरान संस्था के कार्यकर्त्ता, सरोज, अर्चना, राजेश्वर और तारामती उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम पंचायत से मॉडल किसान राजू, बीरबल, प्रमोद, सुनीता, राजमती, ज्ञानती, रीता एवं अन्य किसान उपस्थित रहे ।
नारा – जविक खेती अपनाएंगे, बीमारी दूर भगायेंगे
भैया बहनों आगे आओ, जैविक खाद व् जैविक दवा बनाओ
जिसके खेत पडा नहीं गोबर, उस किसान को जानो दुबार
फसल चक्र व् मिश्रित खेती, फुले फले हानि न होती
