प्रधान द्वारा सफाई कर्मी के पिटाई का मामला, डीएम से मिले कर्मचारी

प्रधान के ऊपर गैंगस्टर लगा कर की जाए गिरफ्तारी–रूपेश
न्याय नहीं मिला तो सड़क पर उतरेंगे सफाई कर्मचारी–रमेश भारती
कैम्पियरगंज गोरखपुर।अरुशान न्यूज। 29 जनवरी जंगल कौड़िया ब्लाक में विगत दिनों प्रधान द्वारा सफाई कर्मी पर किए गए प्राण घातक हमले को लेकर आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और सफाई कर्मचारी संघ का एक संयुक्त प्रतिनिधित्व मंडल रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में जिलाधिकारी से मुलाकात कर आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी और सफाई कर्मचारी विमलेश कुमार द्विवेदी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद जिलाधिकारी गोरखपुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फोन कर आरोपी प्रधान के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही का आदेश दिया है। जिलाधिकारी से वार्ता के क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और महामंत्री मदर मुरारी शुक्ल ने कहा कि आरोपी प्रधान के ऊपर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाए। क्योंकि प्रधान अपना गैंग बनाकर इसी तरह सरकारी कर्मचारियों को धमकता घुड़काता है, जिसका ज्वलंत उदाहरण आप श्रीमान जी के सामने है ।जिलाधिकारी महोदय ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश भारती ने कहा कि हम जिले के मुखिया से न्याय का गुहार लगाने आए हैं और हमें उम्मीद है कि यहां से न्याय मिलेगा अगर किसी भी कारण बस पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो सफाई कर्मचारी संघ सड़क पर उतरने का कार्य करेगा। यहां बताते चलें कि दिनांक 27 जनवरी को मैं सफाई कर्मचारी विमलेश कुमार द्विवेदी क्रमांक 3732 अपने कार्यस्थल ग्राम– करजहवा, विकासखंड– जंगल कौड़िया में अपने ड्यूटी पर तैनात था, इसी बीच किसी ने पंचायत भवन की टोटी खोल दिया जिससे पूरे पंचायत भवन में पानी भर गया उस समय मै विमलेश कुमार गांव के अंदर सफाई का कार्य कर रहे था। मै जब पंचायत भवन पर आया तो प्रधान के भाई विवेक चतुर्वेदी उन्हें गाली गुप्ता देने लगे कि तुमने टोटी बंद क्यों नहीं किया जब मैने अपनी सफाई में कहा कि मेरे रहते हुए टोटी नहीं खुली थी, मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इसी बात पर नाराज होकर विवेक चतुर्वेदी मुझे भद्दी-भद्दी गाली देने लगे और फोन करके अपने बड़े भाई ग्राम प्रधान वरुण चतुर्वेदी को बुला लिए तथा पंचायत भवन के कमरे में मुझे बंद कर कुदाल के बेंट और बेलचा से मुझे बुरी तरह मारे पीटे मेरे शोर पर गांव के कुछ लोग आए और प्रधान के कोहराम से सफाई कर्मी को बचाएं। इसी प्रकरण को कर लेकर आज कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी गोरखपुर से मिलकर न्याय के गुहार लगाया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल अशोक पांडेय पंडित श्याम नारायण शुक्ल अनूप कुमार सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, ब्लाक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह ब्लाक संरक्षक संतोष कुमार यादव, मीडिया प्रभारी राजकुमार, बृजेश कुमार गौड़, अजय कुमार, इजहार अली, जितेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,पिपरौली, विनय कुमार, सम्पूर्ण नन्द, रमेश चंद्र आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर।
रमेश कुमार भारती
जिलाध्यक्ष
सफाई कर्मचारी संघ

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading