*जामिया कादरिया तजवीदुल कुरआन लिल बनात में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित*

गोरखपुर। जिले के अलहदादपुर, स्थित मदरसे जामिया कादरिया तजवीदुल कुरआन लिल बनात में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे सालाना परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 17 मेधावी छात्रों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर आने वाली खुशनूद अशरफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आयशा खातून, और तृतीय स्थान हासिल करने वाली रोजी खातून को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन छात्रों को मुख्य अतिथि डॉक्टर एहसान अहमद द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मदरसे के प्रबंधक शराफत हुसैन कादरी, सदर नबी अहमद अंसारी, नायब सदर सरफराज अहमद खान, प्रिंसिपल आलिमा महजबीन खान सुल्तानी और अध्यापिका अलीमा फरहीन फातिमा कादरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading