मिस्टर पूर्वांचल के टाइटल विजेता अमित ठाकुर, रनर अप प्रथम नीरज, द्वितीय अमित कुमार


गोरखपुर। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय सब्ज़ पोश पब्लिक स्कूल में बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 मिस्टर पूर्वांचल तथा मिस्टर गोरखपुर 2025  तथा मास्टर ओपन 2025 तथा ओपन मैंन फिजिक 2025 का भव्य आयोजन संपन्न किया गया।
  कार्यक्रम की  शुरुआत राष्ट्रगान से हुई चैंपियनशिप में कड़ी टक्कर देने के बाद निर्णायक तनवीर खान दीपक कुमार कुशवाहा नसीम अहमद  के निर्णय से मिस्टर पूर्वांचल 2025 के टाइटल विजेता अमित ठाकुर रनर अप प्रथम नीरज रनर अप द्वितीय अमित कुमार चुने गए इसी प्रकार मिस्टर गोरखपुर 2025 के टाइटल विजेता शुभम सिंह रनरअप प्रथम सैफ शेख रनर अप द्वितीय धर्मवीर कड़ी टक्कर के बाद चुने गए इसी प्रकार ओपन मास्टर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 के टाइटल विजेता मोहम्मद सगीर रनर अप  प्रथम मुस्तफा रनर अप द्वितीय  मुन्ना चुने गए इसी प्रकार ओपन मैंन फिजिक्स 2025 के टाइटल विजेता रोहण चौहान उर्फ बजरंगी रनर अप प्रथम वसीम रनर अप द्वितीय नीरज गुप्ता चुने गए चैंपियनशिप विभिन्न भार वर्गों में आयोजित की गई युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला कार्यक्रम की समाप्ति तक युवाओं में हर्ष उल्लास बना रहा है गोरखपुर बॉडीबिल्डिंग संगठन के पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि  विशिष्ट अतिथियों  को स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होता है  वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पांडे  ने बॉडीबिल्डरों की प्रशंसा की व प्रदर्शन की सराहना करते हुए गोरखपुर को और आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मार्गदर्शन दिया  वरिष्ठ ने भ जा पा आदित्य प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन  किया वरिष्ठ नेता संजय पांडे व रंग बिहारी पांडे ने इस प्रकार के आयोजन से युवा और मजबूत होंगे और देश मजबूत होगा चैंपियनशिप के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम सचिव अकील अहमद ने कहा कि इस तरह का आयोजन हम प्रत्येक वर्ष करते रहेंगे हमारी मंशा युवा वर्ग को स्वस्थ और शक्तिशाली  बनाना है उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष आबिद  बजरंगी ने आगंतुकों  का स्वागत भव्य  तरीके से किया जॉइंट सेक्रेटरी किशन  गुप्ता आमिर तथा आसिफ टुन्ना  तनवीर आजाद  अख्तर  पूर्व पार्षद जफर इकबाल नासिर हुसैन इत्यादि लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जी जेड आई  के अविनाश तिवारी विवेकशर्मा नीतिश सिंह तथा एम एम ए के माज़ खान  शारिक सरफराज धैर्य और ब्रदर के प्रोपराइटर रंजन कुमार ने सभी खिलाड़ियों को अपनी ओर से सम्मानित किया और इस कार्यक्रम का कुशल संचालन पूरे कार्यक्रम में जोश पैदा करते हुए कार्यक्रम के अंत तक लोगों को एसोसिएशन के चेयरमैन फहीम खान ने समा बांधे रखा और सभी का हृदय से स्वागत किया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading