गोरखपुर,रवींद्र कुमार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर अपना चैरिटेबल ब्लड बैंक के तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव रविंद्र सिंह, पुष्पलता सिंह “अम्मा”, गुड्डू सिंह, प्रतीक सिंह, डॉक्टर विपिन शाही, समाजसेवी अभिषेक द्विवेदी पूर्वांचल राज्य के संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठीआदि लोग उपस्थित थे। रविंद्र कुमार सिंह सामाजिक सेवा के क्षेत्र में हमेशा लोगों को जागरुक करते रहते हैं ।समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जो इनको नहीं जानता है।अपने 31 में जन्मदिन के अवसर पर 30वीं बार रक्तदान देकर लोगों के लिए एक जागरूकता का संदेश दिया है ,ऐसे रक्तबीर को हम लोग धन्यवाद अर्पित करते हैं।रक्त को हम किसी कारखाने में नहीं बना सकते हैं ।एक रक्तदान के द्वारा तीन लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रविंद्र कुमार सिंह ने बताया मुझे यह प्रेरणा अपने पिता के द्वारा प्राप्त हुई। एक बार पिता को रक्त की आवश्यकता थी ,उन्होंने कई जगह रक्त के लिए आवेदन किया लेकिन रक्त मिल नहीं पाया, तब से हमने अपने मन में निश्चय कर लिया अब हम स्वयं रक्त देकर के दूसरों की जिंदगी को बचाने का कार्य करेंगे। इन्होंने बताया कि समाज में जो भ्रांतियां हैं कि, रक्त देने से शरीर में कमजोरी आ जाती है अस्वस्थता आ जाती है ऐसा कुछ नहीं होता है। हमने जन्मदिन के अवसर पर रक्त देकर के दूसरों के चेहरे पर एक छोटा सा मुस्कान लाने का प्रयास किया है। मौका मिला है रक्तदान का इसे यूं ना गवाइये,दे करके दान रक्त का आप पुण्य कमाइए। प्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान करने से संपूर्ण स्वास्थ्य का चेकअप हो जाता है। जिससे शरीर में होने वाली बीमारियों का खतरा पहले से रोका जा सकता है। रक्तदान संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है। यह वजन कम करने से लेकर के स्किन को भी स्वस्थ रख सकता है। पुष्पलता सिंह “अम्मा” ने बताया कि रक्तदान करना किसी तीर्थ कम नहीं है, रक्तदान एक सच्चा उपहार है , जो आप दूसरों की जरूरतों को दे सकते है।अरविंद कुमार यादव ने बताया कि,रक्तदान करने से कैंसर से बचाव भी होता है। शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और वायरल समस्याओं को दूर करने के लिए रक्तदान करें ।रक्तदान जीवन दान के बराबर माना गया है। इसलिए रक्तदान को महादान का दर्जा दिया गया है। रक्तदान करने से न सिर्फ आप दूसरों की जिंदगी बचाते हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रक्तदान करने वाले सभी सदस्यों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपना चैरिटेबल ब्लड सेंटर के अरविंद यादव तथा उनके सहयोगी सदस्यों में सौरभ सिंह ,काजल ,बबली यादव, करण आदि लोग उपस्थित थे।

