गोरखपुर  |  पंजाब प्रांत के पटियाला शहर में स्थित राजा रणधीर सिंह मेमोरियल कप इंडिया ओपन स्काई इवेंट शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में गोरखपुर की माटी के लाल डबल ट्रैप शूटिंग के एक एस्पायरिंग शूटर मोहम्मद अहमद हुसैन ने भाग लेकर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए कान्स पदक हासिल किया मोहम्मद अहमद  हुसैन ने डबल ट्रैप शॉटगन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके यह पदक अपने नाम किया इनके इस बेहतरीन कार्य से गोरखपुर शहर का एक बार फिर नाम ऊंचा हुआ साथ ही खेल जगत से जुड़े हुए अनेक खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन भी हुआ इस अवसर पर मोहम्मद अहमद हुसैन के गोरखनाथ स्थित आवास पर अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दिया मुबारकबाद पेश किया बताते चलें कि गत दिनों पंजाब के पटियाला में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई थी जिसमें देश के कोने-कोने से आए हुए शूटरों ने भाग लिया था |
मुबारकबाद पेश करने वालों में उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन समाजसेवी मोहम्मद एहतेशाम हुसैन अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य बख्शीसअहमद वारसी बांसगांव के सांसद प्रतिनिधि सुनील पासवान पूर्व पार्षद मोहम्मद एहतराम पत्रकार शकील अहमद पत्रकार जफर खान आला हज़रत मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सचिव अजमेर आलम जिला सद्भावना समिति के सदस्य आदिल अमीन उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुल साहब खिलाड़ी मोहम्मद सैफ आदि लोग शामिल रहे |

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading