Month: August 2026

राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला, सैकड़ों बच्चियों ने लगवाया एचपीवी से बचाव का टीका

*राज्यपाल ने बढ़ाया हौसला, सैकड़ों बच्चियों ने लगवाया एचपीवी से बचाव का टीका* दीन दयाल उपाध्याय गोविवि में एचपीवी के…

राज्यपाल ने मंच से खोली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की पोल, हॉस्टल में शराब-सिगरेट से लेकर पैसों के लेन-देन तक पर उठाए गंभीर सवाल

*राज्यपाल ने मंच से खोली इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की पोल, हॉस्टल में शराब-सिगरेट से लेकर पैसों के लेन-देन तक पर उठाए…

आचार्य बालकृष्ण के 55वें जन्मदिवस पर जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया, 1600 औषधीय पौधों का हुआ निःशुल्क वितरण

गोरखपुर पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक एवं प्रबंधक, आयुर्वेद शिरोमणि श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी के 55वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार…

खजनी तहसील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

खजनी, गोरखपुर। खजनी तहसील स्थित बार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में बुधवार को तहसील सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का…

धर्मशाला बाजार में ‘फर्जी नाम’ पर कब्जे का खेल नगर निगम जमीन पर कब्जा या साजिश? ‘विजय गुप्ता’ की पहचान पर बड़ा सवाल

*धर्मशाला बाजार में ‘फर्जी नाम’ पर कब्जे का खेल नगर निगम जमीन पर कब्जा या साजिश? ‘विजय गुप्ता’ की पहचान…

डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन, पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर

डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन, पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर 28 लाभार्थियों को योजनाओं के तहत चयनित कर वितरित किए…

*डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन, पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर**28 लाभार्थियों को योजनाओं के तहत चयनित कर वितरित किए गए अनुमति पत्र*गोरखपुर। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य डेयरी और पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने पशुपालकों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और स्वरोजगार के रूप में डेयरी को मजबूत करने का आह्वान किया।कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न डेयरी कंपनियों और संस्थाओं द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। इनमें श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मदर डेयरी, पराग डेयरी और ज्ञान डेयरी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। स्टॉलों पर दुग्ध उत्पादों के साथ-साथ डेयरी प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एवं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 28 पात्र लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया और उन्हें अनुमति पत्र वितरित किए गए। इससे पशुपालकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर उपनिदेशक पशुपालन डॉ. वेद प्रकाश एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय ने उपस्थित किसानों और पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी.के. सिंह, डॉ. सुबोध और कृषि विज्ञान अधिकारी डॉ. एस.के. सिंह ने पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, चारा प्रबंधन, आधुनिक डेयरी तकनीकों और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी साझा की।बताया गया कि दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा यह कॉन्क्लेव प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण स्तर पर डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक किसान डेयरी व्यवसाय से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि करें और आत्मनिर्भर बनें।

What’s a quote that perfectly describes your outlook on life?

अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर निकले चेहल्लुम के जुलूस, मुतवल्लियों का हुआ सम्मान!

अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर निकले चेहल्लुम के जुलूस, मुतवल्लियों का हुआ सम्मान! गोरखपुर। हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और…

जिला अस्पताल में डीएम का छापा, अव्यवस्थाओं पर कड़ी चेतावनी

*जिला अस्पताल में डीएम का छापा, अव्यवस्थाओं पर कड़ी चेतावनी* *अगली जांच में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई तय”—सफाई, दवा व्यवस्था…

मोहर्रम के चेहल्लूम पर खानकाह हज़रत मियां मिस्कीन शाह रहमतुल्लाह अलैह में पौधारोपण एवं अमन-ओ-सलामती की दुआ

मोहर्रम के चेहल्लूम पर खानकाह हज़रत मियां मिस्कीन शाह रहमतुल्लाह अलैह में पौधारोपण एवं अमन-ओ-सलामती की दुआ गोरखपुर,4 अगस्त। मोहर्रम…